Slide 1
Slide 1
क्राइम

देवरिया : स्कॉर्पियो से 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बराम, दो तस्कर गिरफ्तार

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद के श्रीरामपुर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 98 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और इसमें शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सोमवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की डेली रूटीन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस टीम ने बंकुल मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या बीआर 01जल 5743) को रोकने का प्रयास किया। तो पुलिस को देखते ही तस्करों ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी पर ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को कब्जे में ले लिया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 98 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बिहार के सिवान जनपद के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनवर अली पुत्र अकबर हुसैन निवासी बरहोगा जहू, थाना जामो बाजार, जनपद सिवान( बिहार) और धनु कुमार पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी तितिरा, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार सीमा से जुड़े क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button