मिर्जापुर
मिर्जापुर में दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की डूबने से मौत,
एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

तारा त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ/मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को पानी में डूबने की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं। पहली घटना हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव की है। जहां 16 वर्षीय विनीत सुखड़ा नहर में नहाते समय पैर फिसलने से डूब गया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव नहर से निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 5 भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट की है। भदोही निवासी 7 वर्षीय श्रेयांश मां के साथ गंगा पूजन में आया था और नहाते समय गंगा में डूबकर लापता हो गया। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम बच्चे की तलाश में जुटी है। दोनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस जांच कर रही है।



