देवरिया : शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का जनपदीय सम्मेलन अशोक इंटर कॉलेज, डुमरी रामपुर कारखाना में आयोजित हुआ। इस दौरान संगठन की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। सम्मेलन में जनपद भर से शिक्षणेत्तर कर्मचारी, प्रधानाचार्य और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया थे। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने मुख्य अतिथि सहित अन्य आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।सम्मेलन में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ मिथलेश कुमार सिंह,महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव आलोक राय ने किया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विनोद सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त, शैलेन्द्र श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष द्विवेदी को जिला मंत्री और कृष्ण कुमार सिंह को जिला कोषाध्यक्ष एवं अरुण कुमार गुप्ता को जिला सह सचिव निर्वाचित किया गया।वक्ताओं ने सम्मेलन के दौरान शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की। कर्मचारियों से संगठन को और सशक्त करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे ।



