Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष के पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

नेतृत्व वही जो कार्यकर्ताओं के दुःख में सबसे पहले खड़ा दिखे

असगर अली,ब्यूरो चीफ/ देवरिया।उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाटपार रानी के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे की पत्नी का आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर उन्होंने स्वयं दूरभाष पर श्री पांडे से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष को हर संभव मदद मिलने का आश्वासन दिया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष जी को बतलाया कि बूथ सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण संघटनात्मक कार्य में समर्पित भाव से लगा था उसी दरमियान उनकी पत्नी का अचानक तबीयत खराब हुआ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पहुंचने के उपरांत उनका निधन हो गया इतना सुनकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विशंभर पांडे से कहा कि आप पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है और संगठन के कार्य में आप लगे थे इस दौरान इतनी बड़ी घटना घटी इस दुख की इस घड़ी में पूरा भारतीय जनता पार्टी परिवार आपके साथ है आपको किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो आप बताएं। उक्त संदर्भ में श्री पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता आज इस दुख की घड़ी में मेरे साथ समर्पित भाव से एक परिवार के रूप में खड़े हैं भाजपा संगठन एवं स्वयं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने यह सिद्ध कर दिया कि संवेदनशील नेतृत्व ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है। पार्टी अध्यक्ष स्वयं मेरे घर आने की बात कह कर मुझे जैसे कार्यकर्ता को इस दुख की घड़ी में बहुत साहस दिया है इससे यहां प्रमाणित होता है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक लगाव भी रखती है एवं कार्यकर्ताओं के सुख और दुख में समर्पित भाव से खड़ी रहती है नेतृत्व वही जो कार्यकर्ताओं के दुख में सबसे पहले खड़ा दिखे। फिलहाल भाजपा मंडल अध्यक्ष घर मिलने वालों का पता लगा हुआ है दलीय सीमाएं भी टूट गई है कारण की श्री पांडे बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं हर कोई दुख के इस घड़ी में उनको संतावना देने उनके घर पहुंच रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button