वाराणसी : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अनर्गल पोस्टर लगाने पर सपाजनो मे भारी उबाल
डीएम को सौंपा ज्ञापन

अजित पाण्डेय / वाराणसी। विगत दिनो सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी के अनर्गल तस्वीर लगाने के लेकर सपाईयो ने आज डीएम से मुलाकात कर रोष व्यक्त करते हुए पत्रक सौपा । सपा एम एल सी आशुतोष सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान के नेतृत्व में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर दो गंभीर मामलों को लेकर ज्ञापन सौप कार्रवाई की मांग उठाई । पहला मामला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ रामनगर क्षेत्र में लगाए गए अनर्गल पोस्टर का रहा, जबकि दूसरा मामला बरईपुर-कंदवा, चितईपुर क्षेत्र में 200 से अधिक गरीब एवं पिछड़े परिवारों के घरों को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने से संबंधित रहा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि रामनगर थाना क्षेत्र के पीएसी चौराहे के समीप कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आपत्तिजनक पोस्टर लगाकर समाज में वैमनस्य फैलाने तथा समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही समाजवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटवाकर स्थानीय थाना रामनगर में तहरीर दी। नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी द्वारा सौंपे गए पत्र में आरोप लगाया गया कि दिनांक 7 एवं 8 मई 2026 को बरईपुर-कंदवा, चितईपुर क्षेत्र में नगर निगम एवं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 6 से 7 बस्तियों में रहने वाले 200 से अधिक परिवारों के घरों और झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। ज्ञापन के अनुसार प्रभावित परिवारों का दावा है कि उनके पास जमीन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज होने के बावजूद बिना पर्याप्त सूचना और सुनवाई के यह कार्रवाई की गई। सपा नेताओ ने डीएम से एक स्वर मे कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा 50 से अधिक मेहनतकश परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया। सपा के सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” एवं प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू” एवं अन्य नेताओ ने आरोप लगाया कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है।
सपा नेताओ ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, पिछड़े, मजदूर एवं वंचित समाज की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर समाजवादी नेतृत्व को बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरीब परिवारों को बेघर कर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सपा विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने डीएम से कहा कि यदि पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सपा नेताओ की शिकायत पर आश्वस्त करते हुए कहा कि दोनो मामलो की निष्पक्ष जाॅच कराकर दोषियो पर कार्रवाई की जायेगी । डीएम सत्येंद्र कुमार ने सपा नेताओ से अनर्गल पोस्टर लगाए जाने वालो की विडियो उपलब्ध कराए जाने की मांग की जिसपर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने डीएम सत्येंद्र कुमार को विभिन्न स्थानो लगाये गए अनर्गल पोस्टर की विडियो तुरन्त उपलब्ध करा दी गई।पत्रक सौंपने वालो मे प्रमुख रूप सपा एम एल सीआशुतोष सिन्हा,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड पहलवान,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित,कैन्ट विधान सभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू” ,व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल,हारून अंसारी, सुभाष राजभर, दिलशाद अहमद “डिल्लू ” संदीप मिश्रा,आनंद यादव,राजकुमार यादव, आदि लोग उपस्थित थे ।



