मऊ : कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष ने निर्वतमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा को दी भावभीनी विदाई

संवाददाता / मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जनपद के निर्वतमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके सफल कार्यकाल और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की गई । कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष दिनेश राय ने निर्वतमान जिलाधिकारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्ष दिनेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी के रूप में प्रवीण मिश्रा का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया और जनता की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखाई।विदाई से भावुक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मऊ जनपद में कार्य करने का अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा। उन्होंने न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में बार के सहयोग की प्रशंसा की। इस विदाई समारोह के दौरान बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता, पदाधिकारी और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।




