Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशबलियासम्मान

बलिया : भोजपुरी के रामबहादुर राय  और डॉ० दिनेश प्रसाद को मिला साहित्य विभूषण सम्मान 

बलिया । मुजफ्फरपुर में श्री राम-जानकी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राम बहादुर राय को उनकी चर्चित कृति हमार गांव और आखिर मौन कब तक? के लिए ‘साहित्य विभूषण’ सम्मान प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ,डॉ. रेणू शर्मा, प्रकाश प्रियांशु, विजय किशोर पाण्डेय, डॉ. मन्नू राय, डॉ. सुप्रिया सोनी डॉ. विनोद हंसौड़ा और डॉक्टर नद्धेश्वर सिंह को भी सम्मान दिया गया ।इस दौरान डॉ .दिनेश प्रसाद सिन्हा को उनकी पुस्तक ‘ बिखरे रिश्ते’ के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवेन्द्र गौतम, मुस्कान केशरी, संजय कुमार यादव, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार पांडेय, मुकेश पटेल, प्रीतम झा, गौरव झा ‘राधेय’, डी. एन. झा ‘दीपक’, डॉ. सुधांशु चक्रवर्ती, राजकुमार ‘आशीर्वाद’, डॉ. प्रणय कुमार, सुजाता शर्मा, पीयूष कुमार, रेखा शर्मा ‘स्नेही’ एवं रंजन शर्मा को उनके रचनात्मक योगदान के लिए ‘काव्य विभूषण’ एवं ‘काव्यांकुर’ सम्मान से नवाज़ा गया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने काव्य-पाठ का आनंद लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button