अवैध संबंध में पत्नी व नंदोई ने की पति की हत्या

चन्दौली । बबुरी थाना के खुरुहूजा गांव के बरउर में फांसी लगाकर हत्या किये जाने के बाद मृतक के भाई ने गांव के ही एक ब्यक्ति के दबाव से प्रताड़ना से भयभीत होकर फांसी लगाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद बबुरी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस की जांच में हैरान कर देने वाला सामने आया है । जहाँ अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाली महिला व उसके ननदोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । वारदात 28 फरवरी देर रात की बताई गई है । हत्या में प्रयुक्त रस्सी को पुलिस ने बरामद कर लिया है और हत्यारिन पत्नी और ननदोई को पुलिस हिरासत में लेकर जेल भेज दिया ।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मृतक की पत्नी राम दुलारी ने बताया गया कि 28 फरवरी को उसके ननदोई रामजनम पुत्र सुक्खू निवासी सिरकुटिया थाना बबुरी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी जिसके बाद रात्रि में उसके बडउर खुरहुजा घर आया । रात्रि में भोजन (बाटी-चोखा) के दौरान मृतक एवं रामजनम के बीच विवाद हुआ, जो बाद में शांत हो गया था । रात्रि करीब 12 बजे रामजनम पुनः घर आया, जहां दोनों के बीच अवैध संबंध बने । इसी दौरान मृतक द्वारा दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने पर विवाद हुआ, जिसमें रामजनम द्वारा मृतक का गला दबाया गया । तत्पश्चात राम दुलारी एवं रामजनम ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया ।
सुबह राम दुलारी द्वारा रोने-चिल्लाने का नौंटकी कर घटना को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया तथा पड़ोसियों द्वारा, दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया । पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक अन्य व्यक्ति (रविन्द्र यादव) को झूठा फंसाने की योजना बनाई गई थी, जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।



