Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : विधायक द्वारा उद्घाटन किया विंध्याचल धाम को जोड़ने वाला प्लाटून पुल टूटा

जान जोखीम में डाल गंगा पार करने पर लोग मजबूर

तारा त्रिपाठी/ ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर। हरसिंहपुर और विंध्याचल धाम को जोड़ने वाला प्लाटून पुल उद्घाटन के महज 15 दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के कई हिस्सों में दरारें और असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद राहगीर जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुल की स्थिति किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है।पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संभावित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।इस बीच, क्षतिग्रस्त प्लाटून पुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुल की खराब स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button