Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल फितर की त्यौहार

असगर अली/ ब्यूरो चीफ,देवरिया।  रमजान के तीस रोज़े पूरे होने के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद की खुशी देखने को मिली। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। प्रशासन की व्यवस्था के तहत इस बार सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं हुई, बल्कि निर्धारित मस्जिदों और ईदगाहों में ही नमाज अदा की गई।अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद, मालवीय रोड ईदगाह, न्यू कॉलोनी, अलीनगर, रामनाथ देवरिया और इंदिरा नगर सहित जनपद के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ उमड़ी। नमाज से पहले लोगों ने फितरा अदा कर गरीबों की मदद भी की।नमाज के बाद लोगों ने अपने मुल्क की हिफाजत, अमनचैन और इंसानियत की दुआ की इसके बात एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश फैलाया। सभी जगह गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। छोटे बच्चों में त्योहार का उत्साह सबसे अधिक नजर आया।ईद के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईदगाहों और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नमाज अदा कर बाहर निकल रहे लोगों को गुलदस्ता भेंट कर ईद की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने बच्चों को टाफी देकर भी उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे जनपद में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button