Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और ग्रामीण विकास की वास्तविक आधारशिला है-त्रिभुवन

 

अजित पाण्डेय /वाराणसी। जन विकास समिति, मुर्दहा (वाराणसी) एवं नाबार्ड, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 1800 महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा (वाराणसी) के विधायक त्रिभुवन राम ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और ग्रामीण विकास की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, कृषि आधारित उद्यमों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी श्रीमती पूनम मौर्या, नाबार्ड की जिला विकास अधिकारी श्रीमती सोनिया राणा, डॉ. नीलिका अमरेश, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, राणा प्रताप सिंह चौहान, अब्दुल अंसारी हक, शशिकला देवी (प्रधान) एवं सोनी देवी (प्रधान) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण आजीविका विकास में महिलाओं की बढ़ती भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में जन विकास समिति के निदेशक फादर चंद्रन रेमंड्स जी ने संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण तथा आजीविका विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जडावती देवी को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता 2026 अवार्ड पूजा देवी को सर्वश्रेष्ठ वित्तीय बचत अवार्ड तथा शीला देवी को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह पदाधिकारी अवार्ड प्रदान किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला परियोजना अधिकारी अभिषेक मिश्रा, फेलिक्स थॉमस, बीन्स जॉन, हीरानंद, डॉ. शिवम चौबे, अतुल, अंजू, सीमा एवं सुभावती सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button