Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:ससुराल में रह रहे युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान वीरेंद्र उर्फ पप्पू (पुत्र झपसी सिंह, निवासी सुरजनपुर, थाना गंभीरपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल बढ़या गांव में रह रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से युवक का शव लटकता देखा। घटना की सूचना तुरंत निजामाबाद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है कृ यह आत्महत्या है या कुछ और, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना के बाद से गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button