Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:विजया दशमी के शस्त्र पूजन व पथ संचलन से संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ शुभारंभ

चंद्र मोहन तिवारी
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विजय दशमी के दिन अपने 100 वर्ष पूर्ण करके शताब्दी वर्ष  पूरे भारत में एक साथ मनाया जा रहा है। इस शताब्दी वर्ष के उद्घाटन सत्र के तहत जनपद के रेवतीपुर खण्ड, बिरनो खण्ड व नगर के दयानंद बस्ती में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में काशीप्रान्त के सह प्रांत कार्यवाहक डॉ राकेश ने प्रातः 7:00 बजे रेवतीपुर खंड में शस्त्र पूजन व विजयदशमी पर्व का उद्घाटन किया, तत्पश्चात नगर के दयानंद बस्ती में स्थित डीएवी इण्टर कालेज के प्रांगण में पथ संचलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता डॉ राकेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार व सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात शस्त्र का विधिवत पूजन किया। इनके साथ विभाग संघचालक सच्चिदानंद रेवतीपुर खंड एवं नगर में जिला संघचालक जयप्रकाश व नगर संघचालक दीनदयाल के साथ उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि यह उद्घाटन सत्र 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। 13 अक्टूबर से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर लोगों सर्म्पक किया जाएगा। दिसंबर माह में हिंदू सम्मेलन और जनवरी माह में युवाओ के कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे।

जिसमें बस्ती और मंडल सह कार्यक्रम घर-घर संपर्क अभियान एवं हिंदू सम्मेलन कराये जायेंगे, युवाओं के कार्यक्रम बृहद स्तर पर जनपद और राष्ट्रीय स्तर पर किए जायेगे। इस अवसर पर जिला प्रचारक ने बताया की जनपद में विजयदशमी के दिन बिरनोखंड में सह विभाग प्रचारक जौनपुर प्रकाश चंद ने बिरनो मुख्य वक्ता के रूप में उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया और पद संचलन बिरनो खण्ड के गन्नापुर से बिरनो थाने तक भव्य रूप से पथ संचलन किया गया। इसके साथ ही रेवतीपुर खण्ड व नगर खंड में शस्त्र पूजन व विजयदशमी पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में नगर प्रचारक विक्रम, हृदय प्रकाश, झारखंडे, बब्बन राम, बिरनो से अभय नारायण, अश्वनी, ईश्वरानन्द, चंद्र कुमार, अमोल, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह रमेश सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button