मऊ: महिलाओं ने निकाली सिंदूर तिरंगा यात्रा,राष्ट्रभक्ति का दिखा अनुपम दृश्य

मऊ। महिलाओ के नेतृत्व में सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह यात्रा देशप्रेम और नारी शक्ति का प्रतीक बनी।जिसमें महिलाओं ने सिर पर सिंदूर और हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि कवयित्री मधु राय व वरिष्ठ शिक्षिका आभा त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य उपस्थिति रामश्रय मौर्य जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने दर्ज कराई। उन्होंने महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सराहा और उनके इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया। यात्रा में भाजपा की अन्य महिला सदस्यगण,अध्यापिकाएं,समर्थ नारी,समर्थ भारत,गूंज एक गुहार ,अवरोहण आदि संगठन की महिलाएं भी सम्मिलित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से संगीता द्विवेदी,प्रीतूलता पांडेय ज्योति सिंह, सरोज सिंह,अनिता यादव, आभा त्रिपाठी,मधु राय, राधा जयसवाल,अनुभूति द्विवेदी,रेनु पांडेय,सावित्री लक्ष्मी राव,अर्चना उपाध्याय,रागिनी यादव,पूजा पांडेय,मंजू सिंह कुशवाहा,रीना सिंह मालाम मद्धेशिया,रिन्कू सिंह,सन्तों गुप्ता आदि शामिल रहीं। सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यह यात्रा सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी। कार्यक्रम का समापन देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए हुआ।
रिपोर्ट- सतीश कुमार पांडेय




