Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशकुशीनगरक्राइम

कुशीनगर:प्रधानमंत्री आवास बना होटल,खुला देह व्यापार का पोल

– होटल, लाज और रेस्टोरेंट में बेखौफ चलने वाला जिस्मफरोशी का धंधा पांव पसारा पीएम आवास में

कुशीनगर। अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने वाला बुद्ध नगरी कुशीनगर देह व्यापार कारोबार का हब बनते जा रहा है। इसके पीछे वजह है खाकी और  तथाकथित पत्रकारों द्वारा इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण देना है। बुद्ध नगरी के होटल, लाज व रेस्टोरेंट मे बेखौफ धडल्ले से चलने वाला जिस्मफरोशी का धंधा अब मुहल्ले व पीएम आवास में भी पैर पसार चुका है। बीते दिनों प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत निर्मित आवास मे ” गंदा है पर धंधा है ” के तर्ज पर चल रहे चल रहे देह व्यापार का खुलासा तब हुआ जब शिकायत मिलने पर पुलिस ने जिला नगरी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण कराये गये मकान पर छापेमारी की, जहा रंगरलियां मनाते हुए तमाम युवक-युवतियां धरे गये।काबिलेगौर है कि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कृष्णानगर वार्ड संख्या -21 में संगीता नामक महिला के नाम से 29जून 2021 को एक आवास आवंटित हुआ था। 28 सितंबर-2021 को जिला नगरी विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा शुरू हुए आवास निर्माण का कार्य पांच चरणो में पुरा कराया गया था। इस दौरान पहली किस्त का भुगतान पचास हजार रुपये हुए थे। फाउंडेशन निर्माण के पश्चात दुसरे किस्त के रुप मे डेढ लाख रुपये का भुगतान किया गया इसी तरह लिंटर के समय ढाई लाख रुपये तीसरा किस्त, चौथा और पांचवा किस्त का भुगतान छत व मकान कम्पलीट होने के बाद  किया गया।

🔴 आवास बन गया होटल सूर्या पैलेस
बताया जाता है कि आवंटित आवास मे होटल सूर्या पैलेस संचालित हो रहा था जहां बेखौफ देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था इसको लेकर मुहल्लेवासियों का घर से निकलना दुभर हो गया था। इस अनैतिक व अवैध कारोबार को लेकर मुहल्ले के लोगो ने पुलिस से शिकायत की। मुहल्ले मे पीएम आवास योजना के तहत निर्मित आवास में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधा को लेकर लगातार मिल रही शिकायत को कसया पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बीते दिनो डूडा द्वारा बनवाये गये आवास बनाम होटल सूर्या पैलेस पर छापेमारी की जहां रंगरलियां मनाते हुए न सिर्फ युवक-युवतियां पकडे गये बल्कि जिला नगरी विकास अभिकरण के जिम्मेदारो के कार्यप्रणाली व कसया पुलिस प्रशासन की सतर्कता की पोल खुल गयी। अब देखना दिलचस्प होगा कि विभाग के जिम्मेदार व पुलिस प्रशासन के लोग आवास मालिक और सूर्या पैलेस के संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते है। हालाकि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर का साफ कहना है कि दोषी बख्शे नही जायेगें। इसके बावजूद दो दिन बीत जाने के बाद भी होटल सूर्या पैलेस के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही हुआ है।

🔴 आवास आवंटन मे पैसे का खेल
सूत्रो की माने तो गरीबों को छत मुहैया कराने की गरज से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अंतर्गत
जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा आवंटित किये गये आवास मे पैसे का खेल हुआ है पात्रों को दरकिनार कर अपात्रो से मोटी रकम वसूल कर उन्हे आवास उपलब्ध कराया गया है। इस खेल मे सर्वे कर रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल से लगायत जेई और विभाग के जिम्मेदारो ने बिना बक्शीश लिए फाइल को आगे नही बढाया है। सूत्रो का दावा है कि शहरी आवास योजना की निष्पक्ष जांच हो जाये तो भारी अनियमितता और पात्रता की पोल खुल जायेगी।
🔴 रिपोर्ट – संजय चाणक्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button