चंदौली:घर पर बम से हमले से आक्रोशित किन्नरों ने चहनिया चौराहा किया जाम

कई थाने की पुलिस तैनात
राजेंद्र प्रकाश
चन्दौली । बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चहनिया चौराहे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किन्नर समाज के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि किन्नर समाज के लोग दो दिन पूर्व उनके एक साथी के घर पर हुए कथित बम हमले को लेकर आक्रोशित हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किन्नरों का कहना है कि दो दिन पहले तीन लोगों द्वारा मोहर गंज खुशबू किन्नर के घर पर बम से हमला किया गया था। इस घटना से पूरे किन्नर समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। उनका आरोप है कि घटना के बाद दोषियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, उनके घर पर बुलडोजर चलवाया जाय। जिससे नाराज होकर वे सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर सीओ स्नेहा तिवारी सहित कई थाने की भारी पुलिस फोर्स पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की। इस दौरान किन्नर समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि जिस व्यक्ति या जिन लोगों ने बम से हमला किया है, उनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए और उन्हें कड़ी सजा मिले। प्रशासनिक अधिकारियों ने किन्नर समाज को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद किन्नर समाज के लोगों ने धीरे-धीरे जाम समाप्त किया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।