
असगर अली
देवरिया।भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चकिया कोठी चौराहा के पास श्रीसीताराम नाम जाप महायज्ञ के लिए मंगलवार की शाम ध्वजारोहण किया गया।इस दौरान वैदिक मन्त्रोच्चारण के बीच यज्ञ भूमि का पूजन भी हुआ। वहीं यज्ञ मंडप पर ध्वजारोहण कर धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो,विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो आदि गगन भेदी नारे लगाए गए। इस बारह दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ 6 मार्च 2026 को कलश यात्रा के साथ होगी।जबकि यज्ञ की पूर्णाहुति 17 मार्च 2026 को होगी। इस दौरान मिथिला धाम सीतामढ़ी से पधारे संत बालक दास ने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के पास कोई भेद नहीं होता है।यही कारण है कि प्रभु श्रीराम ने शबरी के जूठे बैर खाए।अतः हमें भी मानवता व विश्व कल्याण के लिए काम करना चाहिए। ध्वजारोहण व पूजन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा नेता हरिचरन सिंह कुशवाहा,समाजसेवी अश्वनी सिंह,शंकर कुशवाहा, राजनारायण कुशवाहा,वशिष्ठ सिंह,भृगुराशन सिंह,मुन्नू सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल कुशवाहा, युगुल किशोर यादव, शिवसागर कुशवाहा, मुन्ना गुप्ता, राजकिशोर कुशवाहा, शक्ति यादव, बड़े सिंह,सरिता देवी, ललिता देवी,भारती देवी,कुमारी ममता, साक्षी कुमारी,दीपक सिंह,रामानंद यादव, वीरेश सिंह,वीरेंद्र कुशवाहा, मदन कुशवाहा,लाल बहादुर,भोला सिंह, रमेश प्रसाद,राजेश सिंह,हरेंद्र सिंह,विवेक सिंह,प्रिंस, डॉ अजय कुमार,सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।इस दौरान पं० रमेश मिश्र, जितेन्द्र तिवारी,विनीत मिश्र अंकित,राजू यादव, सुरेंद्र सिंह,अजय मिश्र, बृज बिहारी मिश्र, अमर मिश्र, विनोद मिश्र, नन्हे मिश्र आदि के द्वारा मानस पाठ व भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया।




