वाराणसी:वसंतोत्सव का कार्यक्रम महिला भूमिहार समाज ने उल्लास से मनाया

प्राची राय
वाराणसी।वसंत ऋतु का आगमन अपने साथ नई उमंग, रंग और उत्साह लेकर आता है।बनारस में वसंतोत्सव का सीधा संबंध गंगा किनारे बजड़ों पर आयोजित होने वाले संगीतमय उत्सव से है।इसी परंपरा और बनारसीपन को जीवंत बनाए रखने के लिए महिला भूमिहार समाज द्वारा रविवार को अस्सी घाट से नमो घट तक बसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ बजड़े पर मनाया।बसंतोत्सव कार्यक्रम में सभी सदस्य पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर मां गंगा की गोद में बजड़े पर उपस्थित थे। तरह तरह के खेल, गीत, संगीत का आनंद लेते हुए स्वादिष्ट, गर्मागर्म बनारसी नाश्तों का सभी ने स्वाद लिया।कार्यक्रम में डॉक्टर राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, डॉ मंजुला चौधरी, किरन सिंह, सोनी राय,विजयता राय, बंदना सिंह,चंद्रकला राय,प्रतिमा सिंह, पूनम सिंह, किरन राय, रश्मि सिंह,पुष्पा,प्राची राय, स्वप्निल, सुमन जी,रितु, अबू ,साध्वी जी अनीता, मनीषा राय, सुमन राय, छाया, सीता राय, बीना, अर्चना, पूनम,सीमा, अनिता राय, स्मिता,प्रिया,प्रियंका, विनिता आदि रही।




