भदोही : एसपी अभिमन्यु मांगलिक को डॉ रत्नेश एवं सिस्को के निदेशक आशुतोष ने भेट किए 10 हीटर

हीटरों को जिले के 10 थानों में भेजा
आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जेपी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ रत्नेश पाण्डेय एवं सिस्को के निदेशक आशुतोष तिवारी द्वारा पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे सराहनीय कार्यों एवं जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को कुल 10 हीटर सप्रेम भेट देकर पुलिस कार्यों की सराहना की गई। इन सभी हीटरों को जिले के सभी 10 थानों को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा वितरण किया गया। इस हीटर वितरण का उद्देश्य थानों में हमारे पुलिस भाईयों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए किया गया। यह केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य भी है। जेपी हॉस्पिटल आने वाले समय में भी इसी तरह के जनसेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। जिसमें अब इनके सहयोगी के रूप में सिस्को की भी भूमिका अहम रहेगी।




