
अनिल कश्यप
गाजीपुर । उतर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ जनपद गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर को सौंपा। ज्ञापन में सात सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन ने कहा है कि यदि सरकार हमारी मांगों को नही मानती है तो हम सभी संविदा कर्मी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
धरना प्रदर्शन के दौरान अगर किसी कार्य ने बढ़ा आती है या मरीजों को कोई दिक्कत आती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि हमारी सात सूत्रीय लंबित मांगों में से सरकार ने कोई भी मांग पूरी नहीं की है हम लोगों को बार बार झूठा आश्वासन दिया जाता है। इस अवसर पर संगठन के मिथिलेश कुमार सिंह अनिल शर्मा मिथिलेश कुमार कविता भारद्वाज अमरदीप पाल राधेश्याम यादव मोहम्मद अजहर खान डॉक्टर शाहबाज डॉक्टर प्रीति चौबे दुर्गा प्रसाद कनौजिया सुनील कुमार रवि प्रकाश चौरसिया अमित कुमार संतोष कुमार अरुण कुमार सिंह सोमारू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।




