
नगर के रजपुरा चौराहा बीड़ा काम्प्लेक्स, साईं राजपूत स्वीट्स के सामने फ्री कैम्प सुबह 11 से 4 बजे तक
हर तरह की बीमारी का डॉक्टरों से फ्री में जांचोपरांत लें सलाह: गोल्ड मेडलिस्ट डॉ आर सिन्हा
आफताब अंसारी
भदोही। गम्भीर बीमारियों को लेकर दर-दर भटकना या बड़े शहरों की तरफ रुख करना तथा इलाज के लिए ढेर सारे रुपयों पैसों को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नही। अब आपके नगर भदोही में ही गम्भीर बीमारियों का इलाज कराना हुआ आसान। नगर में पहली बार मुख का कैंसर, स्तन गांठ व ओवरी के कैंसर का सफल इलाज व ऑपरेशन सहित विभिन्न बीमारियों के संदर्भ में 11 जनवरी को सुबह 11 से 4 बजे तक फ्री स्वास्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सुश्रुत सर्जरी व कैंसर क्लिनिक के डॉक्टर आर0 सिन्हा MBBS, MS SURGICAL ONCOLOGY (लैप्रोस्कोपिक सर्जन,हेड नैक एंड ब्रैस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट) एंड गोल्ड मेडलिस्ट ने बताया कि 11 जनवरी रविवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि शिविर में दूरबीन एवं सामान्य तकनीक द्वारा हाइड्रोसिल व पित्त की थैली का इलाज व ऑपरेशन की सलाह दी जाएगी। वहीं हर्निया व पथरी का इलाज व ऑपरेशन, पेट व सभी प्रकार के रसौली का इलाज, बवासीर व गुदाद्वार में मस्से का इलाज, शरीर मे किसी भी प्रकार की गांठ व मवाद का इलाज, छाती में दूध की गांठ का बन जाना, खतना व छाती के ट्यूमर का इलाज व ऑपरेशन, थायराइड का इलाज, कब्ज के द्वारा आंत में मल का फंसना, बच्चों के सभी प्रकार के इलाज व ऑपरेशन, मुख का कैंसर, स्तन गांठ व ओवरी के कैंसर का सफल इलाज व ऑपरेशन किया जाएगा। श्री डॉ सिन्हा ने कहा कि भदोही में ऐसा कैम्प पहली बार आयोजित की जा रही है जिस किसी को ऐसी समस्या है तो वह 11 जनवरी को समय 11 से 4 बजे तक लगने वाले निःशुल्क स्वास्थ कैम्प में आकर समस्या का समाधान कराएं।




