Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

BHU के वनस्पति विज्ञान की प्रो. मधुलिका अग्रवाल का ‘प्रो. प्रेम दुरेजा एंडाउमेंट पुरस्कार’ के लिए चयन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो.मधूलिका अग्रवाल, जे.सी. बोस नेशनल फेलो एवं पूर्व संकायाध्यक्ष को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान एकेदमी का प्रतिष्ठित ‘‘प्रो. प्रेम दुरेजा एन्डाउमेन्ट पुरस्कार‘‘ 2023-24 के लिए चुना गया है। प्रो. अग्रवाल ने वायु, जल तथा मृदा प्रदूषण में उल्लेखनीय शोध कार्य के साथ जलवायु परिवर्तन का पौधों पर पड़ने वाले प्रभाव पर विशेष अध्यन किया है। इसके पूर्व में भी उनको फुलब्राइट फेलोशिप, प्रो. हीरालाल चक्रवर्ती पुरस्कार, प्रो. पी. शील मेमोरियल पुरस्कार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार भी मिल चुका है। वह भारत की प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान एकेदमी, राष्ट्रीय एकेदमी ऑफ साइंस तथा राष्ट्रीय कृषि एकेदमी की फेलो भी है।
प्रो. हिमान्शु पाठक, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान एकेदमी के पत्रानुसार डॉ. अग्रवाल को यह पुरस्कार उनको 20 फरवरी, 24 को जी.बी. पन्त कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर मंे आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button