अलीनगर पुलिस ने 80 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरप्तार

बरामद अवैध गांजा की अनुमानित कीमत करीब 07 लाख रुपए आंकी गयी
चन्दौली । अलीनगर पुलिस ने आलमपुर नहर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोक कर चेकिंग के दौरान ट्रक के केबिन में बने रैक से 37 बंडल गांजा बरामद करने के साथ ही एक अभियुक्त को गिरप्तार किया ।
मिली जानकारी के अनुसार अलीनगर पुलिस टीम ने आलमपुर नहर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक वाहन से एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर वाराणसी की तरफ से आ रहा है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पंचफेड़वा रिंग रोड़ पुल के पास पहुंच कर वाराणसी की तरफ से आने वाली गाडियों की चेकिंग की जा रही थी तभी कुछ देर बाद एक ट्रक यूपी 65ईटी 0688 वाराणसी की तरफ से आती हुयी दिखायी दिया। उक्त ट्रक को पुलिस टीम ने रोककर चालक को पकड़ लिया गया। ट्रक को चेक किया तो ट्रक के डाले व ड्राइबर केबिन के बीच में बने रैक में कुल 37 बण्डल जिसकी वजन 79.500 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपचन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी उम्र 50 वर्ष निवासी बहेवा थाना बिधूना जनपद औरैया के रुप में हुई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गांजा अपने वाहन स्वामी के कहने पर उड़ीसा से लेकर गाजीपुर के रास्ते बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस आवश्यक विधि करवाई में लगी है ।




