सरफराज अहमद
वाराणसी। मशहूर शायर शाद अब्बासी अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूर्वांचल के मशहूर बुजुर्ग शायर शाद अब्बासी का आज तड़के इंतकाल हो गया। शाद अब्बासी के इंतकाल की पुष्टि मशहूर शायर व परिवार से जुड़े जमजम रामनगरी ने की। उन्होंने कहा कि बनारस शहर के बुजुर्ग शायर, लेखक सामाजिक चिंतक शाद अब्बासी साहब का बढ़ती उम्र के कारण आज देहांत हो गया है। उनकी मिट्टी आज शाम 6:00 बजे उनकी आबाई कब्रिस्तान मालती बाग रेवड़ी तालाब में पड़ेगी। जैसे ही शाद अब्बासी के इंतकाल की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई पूर्वांचल के उर्दू अदब और साहित्यकारों में अफसोस की लहर दौड़ गई। अजीज रिश्तेदार उनके दौलतखाने पर पुरसा करने जुटने लगे।