Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर : सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने  महिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। यूपीए चेयरपर्सन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस 9 दिसंबर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले जिला महिला चिकित्सालय परिसर में किया गया।कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल दिए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी 79 वर्ष की हो गई, वे त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं, उन्होंने पार्टी मुखिया होने के नाते देशहित में कई बड़े फैसले लिए और उसपर पार्टी नेताओं ने कई जनहित के काम भी किए। सुनील राम ने बताया कि सोनिया जी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना कांग्रेस पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मरीजों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button