मऊ
मऊ : एसडीएम घोसी ने किया कंबल वितरण, ठंड से राहत

सतीश कुमार पांडेय
घोसी। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कलाफनपुर गांव के जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। इस दौरान दिव्यांग साहू, भीमल, सुगिया, शिवनाथ और ज्ञानी सहित अन्य पात्र लोगों को कंबल प्रदान की गई। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देश पर जरूरतमंद, असहाय और दिव्यांग लोगों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे लोगों को चिन्हित कर सहायता दी जाएगी। कंबल वितरण कार्यक्रम में तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल सौरभ राय समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और जरूरतमंदों को समय पर मदद मिलने पर संतोष जताया।




