Slide 1
Slide 1
देवरियाराजनीति

देवरिया : पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

असगर अली
देवरिया। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का जश्न मनाया। रविवार को यह घोषणा होते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुभाष चौक और भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल के आवास पर एकत्र हुए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और “पंकज चौधरी जिंदाबाद” तथा “भाजपा की जीत, देश की जीत” जैसे नारे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पार्टी की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि ने कहा कि यह अवसर गर्व का क्षण है।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और पंकज चौधरी की नियुक्ति से संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी, जिसका लाभआगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा।
सुभाष चौक पर आयोजित इस उत्सव में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ-साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रेम अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, विष्णु अग्रवाल, नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया, उपाध्यक्ष बजरंगी मणि, संजू सोनी, नगर मंत्री अमन वर्मा, दीपू यादव, नगर मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव (बिल्लू), नागेंद्र गुप्ता, अंकित वर्मा, दीपक वर्मा, जय राम तिवारी और प्रिंस जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button