Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बंगाल में सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपाइयों ने अंडे-पत्थर फेंके

महुआ ने वीडियो बनाकर डीजीपी को भेजा, हमले के वक्त पुलिस रही मूक दर्शक, सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने भाजपा को घेरा, 21 जुलाई को होने वाले शहीद दिवस के बैठक कर रहीं थी सांसद महुआ

कानपुर। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से वहां की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ममता की त्रिमूल कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के अलावा उनके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भाजपाई अंडे और डंडे के साथ हमला कर रहे हैं। पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। इसके बाद सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला किया गया। बुधवार को पार्टी की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपाइयों ने अंडे और पत्थरों से हमला किया जब वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ 21 जुलाई को शहीद दिवस पर रैली करने के लिए तैयारी की रणनीति बना रही थीं। इस हमले ने पश्चिम बंगाल की पुलिस और प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। इस हमले की सभी विपक्षी दलों ने निंदा की है। सोशल मीडिया पर भी निंदा की जा रही है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद नए तरह का बंगाल बन गया है। ममता बनर्जी आयरन लेडी मानी जाती हैं। वह जनता के मुद्दों पर ही लड़ती हैं। भाजपा किसी भी तरह से उनकी पार्टी तोड़कर उनको कमजोर करने में लगी है। सत्ता बदलने के बाद हारने वाली पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कहीं भी इस तरह हमले नहीं होते हैं।

सांसद महुआ मोइत्रा जहां पर बैठक कर रहीं थीं वहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडे के साथ हमला कर दिया। जबकि सांसद ऊपर से ही अपने मोबाइल से उनके वीडियो बनाती रहीं। पुलिस की मौजूदगी में भाजपाई अंडे मारते रहे लेकिन पुलिस चुप रही। इस पर उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ ही डीजीपी को फोन कर विरोध जताया। उन्होंने ट्वीट कर भी विरोध जताया है। वीडियो बनाकर अधिकारियों को भी भेजा है।

पार्टी सांसद कीर्ति आजाद का कहना है कि बच्चों को अंडा देने के लिए नहीं है। भाजपा के लोग अंडे फेंक रहे हैं। यह भाजपा का जंगल राज है। कोई आम आदमी अंडे लाकर हमला कर सकता है। यह सब भाजपा का खेल है। शहीद दिवस की तैयारी हो रही है। लाखों लोग आएंगे। इससे डर कर मुख्यमंत्री मीटिंग खराब कर रही हैं। आज भी ममता दीदी के सामने खड़ा होकर देख लें। पार्टी से जाने वाले गद्दारों को संविधान नहीं मालूम। पूरी पार्टी ममता दीदी के साथ है।

सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम जल्द वापस आएंगे। उन्होंने सांसद पर हमले की कड़ी निंदा कीी। कहा कि इससे त्रिमूल कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य का कहना है कि किसके पास अंडा फेंका जा रहा है। यह देखने के लिए मशीन नहीं है। वह खुद कह रहे हैं कि भाजपा की छवि खराब हो रही है। उन्होंने भाजपा का हमले में हाथ होने से इनकार किया।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button