
असगर अली
देवरिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीरामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तयों की चेकिंग के दौरान टोला अहिबरन राय के पास से प्लास्टिक के दो बोरी में 10 पेटी अवैध देशी शराब ब्रान्ड बन्टी बबली कुल मात्रा 90 ली0 व एक बाइक रजिस्ट्रेशन नं0 BR29AU1994 के साथ एक शराब तस्कर नितेश कुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव ग्राम ठाकुर के रामपुर थाना नौतन जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार करते किया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 230/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन यादव,का0 श्रवण प्यारे,का0 अजीत यादव शामिल रहे।




