Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : नरसेना में जमीन में दबा मिला नवजात का शव

पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर/नरसेना, संवाददाता। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार को सनसनी फैल गई। यहां एक सुअर बाड़े में जमीन के अंदर दबा नवजात शिशु का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि गांव दौलतपुर की वाल्मीकि बस्ती में स्थित सुअर बाड़े में जमीन के अंदर नवजात का शव दबा हुआ है। सूचना मिलते ही नरसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। नवजात को किसने और क्यों जमीन में दफनाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट- मोहित त्यागी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button