Slide 1
Slide 1
धर्मभदोही

भदोही : हजरत सैयद जहांगीर समनानी की बारगाह मे पहुंचे पीएम जे0ए0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग

चादर चढ़ा कर मुल्क में अमन शांति व खुशहाली की मांगी दुआएं, ऋषि मुनियों व सन्तो का देश है हमारा भारत, यहां बहती है प्रेम की रसधारा: महबूब बेग

आफताब अंसारी
भदोही। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष महबूब बेग अकबरपुर जनपद में स्थित हजरत जहांगीर समनानी रहमतुल्लाह अलैह की बारगाह में पहुंचे जहां श्री बेग ने बारगाहे समना में अकीदत के फूल व चादर को लेकर पेश किया। श्री बेग बारगाहे औलिया पहुंचकर मुल्क में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर महबूब बेग ने कहा हमारा भारत देश ऋषि मुनियों व सन्तो का देश है यहां मोहब्बत, प्रेम, भाईचारा की रसधारा बहती है जो पूरी दुनिया के लिए नजीर है। कहा हमारा भारत देश गुलशन की तरह है जहां हर वर्गों का समावेश रहता है और हम सब आपस मे मिलजुल कर पूरी दुनिया को मोहब्बत की खुशबू से महकाते हैं। श्री बेग ने कहा हजरत जहांगीर समनानी रहमतुल्लाह अलैह की बारगाह में हाजिर होने वालों की मन की मुरादें पूरी होती है। कहा अल्लाह के वलियों की बारगाह से अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश मिलता है जिसे हम सबको मिलजुल कर एक साथ, एक माला की तरह रहना चाहिए। यही हमारे मुल्क के ऋषि मुनियों व सन्तो का संदेश है। वहीं बारगाहे समना के गद्दीनशीनो ने श्री बेग का फूल माला पहना कर स्वागत किया और उनके लिए हजरत जहांगीर समनानी से दुआ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button