Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : विश्व मानव अधिकार दिवस पर  सम्मान समारोह संपन्न

गाज़ीपुर। विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन के तत्वावधान में आज बुधवार को एमएएच इंटर कॉलेज में  परिचर्चा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हाजी डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश कुमार मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अपने संबोधन में मानव अधिकारों की रक्षा को पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर प्रकाश डाला। परिचर्चा में विशेषज्ञ वक्ताओं ने मानव अधिकार संरक्षण, सामाजिक समरसता, कानून का सम्मान और भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, शिक्षा, मानव अधिकार जागरूकता एवं प्रशासनिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक लोगों को सम्मानित भी किया गया। अंत में जिला अध्यक्ष हाजी डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button