Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़:मंदिर के सामने खुले देशी शराब की दुकान का विरोध

आजमगढ़। शहर के गुलामी का पुरा मुहल्ले में डीह बाबा के मंदिर के ठीक सामने लगभग 50 मीटर के दायरे में देशी शराब का ठेका खुलने से  मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश है। पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष नजम शमीम ने बताया कि मंदिर के ठीक सामने शराब का ठेका खोलना अनुचित है श्रद्धालु औरतें, लड़कियां सभी लोग मंदिर में पूजा करने आती हैं महिलाओं का पूजा पाठ हेतु जमावड़ा लगा रहता है। शराब का ठेका खुल जाने से हर रोज शराबियों का उत्पाद और तांडव होगा। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। पूर्व सभासद प्रेमा चौहान ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि हम मोहल्ले की सभी श्रद्धालु औरतें मिलजुल कर मंदिर के सामने शराब का ठेका नहीं खुलने देंगी। शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि इस प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंदिर के सामने खुले देशी शराब के दुकान को कहीं अन्यत्र खुलवाया जाय। वर्तमान सभासद उषा गुप्ता ने बताया कि प्रशासन मंदिर के सामने शराब का ठेका खुलवाकर चैन की बंशी बजा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि यहां पर खुले ठेका को तत्काल बंद किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मोहल्ले के कमला गुप्ता, सावित्री गुप्ता, सम्पत्ति देवी, फरजाना, अफरोज, शीला गुप्ता, सुशीला गुप्ता,मंजू मौर्य,इन्द्रावती देवी, उर्मिला शर्मा, संजीदा, शीला शर्मा,पूनम पाठक, मन्तराज यादव, कैलाश गौड़ आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें तथा धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी करते हुए शराब के ठेके को बन्द करने की मांग के साथ आगे और उग्र प्रदर्शन करने की सौगंध खाई।

रिपोर्ट – गोविंद लाल शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button