Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:कुत्ते से टकराई बाइक, पिता की मौत, पत्नी व बेटा घायल

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर-अतरौलिया हाईवे पर सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर आए कुत्ते से बाइक टकरा गई।मिली जानकारी के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरूदिनपुर गांव निवासी उमाकांत (45) अपनी पत्नी सरिता (40) और पुत्र अमित (12) के साथ बाइक से बिलरियागंज के ककरही गांव स्थित ससुराल गए थे। घर लौटते समय सुबह करीब आठ बजे उनकी बाइक मुबारकपुर-अतरौलिया हाईवे पर अचानक आए कुत्ते से टकरा गई।टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें रानीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें नरौली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उमाकांत ने दोपहर करीब एक बजे दम तोड़ दिया। पत्नी सरिता और पुत्र अमित की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button