Slide 1
Slide 1
आजमगढ़सड़क दुर्घटना

आजमगढ़:दुर्घटना,,कार के उड़ गए परखच्चे, ई-रिक्शा ने बचाई जानें

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और आइडियल बुलडोजर ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि आइडियल बुलडोजर ई-रिक्शा पर सवार लोग  बच गए।जानकारी के  मुताबिक,  यह  हादसा आजमगढ़  जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास कप्तानगंज–महराजगंज मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अचानक सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आइडियल बुलडोजर ई-रिक्शा लगभग सुरक्षित रहा। ई-रिक्शा में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ई-रिक्शा की मजबूती इतनी न होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि आइडियल बुलडोजर ई-रिक्शा एक जानी-मानी कंपनी का मॉडल है, जिसकी मजबूती और टिकाऊपन ने जान बचाई और सुरक्षा का उदाहरण पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button