बलिया : ABVP के जिला प्रमुख डॉ० ज्ञानेन्द्र सिंह को मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कमान

हिंदुस्तान संदेश/राजेश महाजन
बलिया।देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन मे बलिया जिले के जिला प्रमुख और टी.डी. कॉलेज में विभागाध्यक्ष डॉ०ज्ञानेंद्र नाथ सिंह जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। डॉ०ज्ञानेंद्र नाथ सिंह की इस उपलब्धि से बलिया जिले का नाम रोशन हुआ है वे वर्तमान में एबीवीपी बलिया जिला के जिला प्रमुख हैं और पूर्व में नगर उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं वे नगर के प्रतिष्ठित श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विषय के विभागाध्यक्ष हैं जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी ने शुभकामनाएं दी जिसमे अभिषेक यादव जिलासह सहसंयोजक ने बताया कि डॉ०ज्ञानेंद्र नाथ सिंह की इस उपलब्धि से बलिया जिले के कार्यकर्ताओं में एक उत्साह का माहौल है हमें उम्मीद है कि डॉ० सिंह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे और एबीवीपी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।




