Slide 1
Slide 1
बलियाराजनीति

पंचयात भवन को लोगों ने जमकर सराहा

बलिया। सोहाँव विकास खंड के नारायणपुर ग्राम सभा में दशकों इंतजार के बाद सुविधाओं से परिपूर्ण एक आधुनिक पंचायत मिला। इसका उद्घाटन बुधवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया। शेखर ने ग्राम प्रधान हीरा देवी की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों का गमछा से सम्मनित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सीपू राय के मुताबिक पंचायत भवन को बनाने में करीब 45 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग रहा तो आगे भी विकास का कार्य चलता रहेगा। गांव का सर्वांगीण विकास ही हमारा एक मात्र उद्देश्य। अब ग्राम सभा स्तर की सभी बैठकें पंचायत भवन में होगी। पंचायत भवन में उपलब्ध सुविधाओं की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब तारीफ की। इस मौके पर श्रीमती कमलेश पाण्डेय, मदन गोपाल राय, मुक्तिनाथ राय, ओम नारायण राय, बघौना ग्राम प्रधान मनोज राय, बिजेंद्र राय, शिवानंद पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, अमिताभ राय उर्फ बबुआ, दुर्गा शंकर राय, श्रीराम राय आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहणी रमन पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button