भदोही:एसआईआर फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाए सरकार:जजलाल

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह हो रही है बाधित,एसआईआर एक जटिल प्रक्रिया केवल लोगों को परेशान करने के लिए थोपीं गई
त्रिलोकी नाथ राय /भदोही। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने एसआईआर की खांमियों को उजागर करने और फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि जैसे देश में भाजपा सरकार आने से स्विस बैंक से काला धन नहीं आए और अच्छे दिन नहीं आए, जैसे धारा 370 हटाने से आतंकवाद समाप्त नहीं हुआ, जैसे नोटबंदी करने से कालाधन नहीं पकड़ा गया और लोग परेशान हुए उसी तरह एसआईआर भी भाजपा सरकार का एक प्रोप्रोगंडा है। श्री राय ने कहा कि देश को एक आम व्यक्ति को कोई फायदा होने वाला नहीं है, यद्यपि लोग परेशान होंगे, कष्ट झेलेंगे और भाजपा इसके आड़ में अपना उल्लू सीधा करेगी। कहां कि एसआईआर एक जटिल प्रक्रिया केवल लोगों को परेशान करने के लिए थोपीं गई है।सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को बीएलओ बनाकर सरकार अपना प्रोपोगंडा कार्य करवा रही है जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। भाजपा सरकार ने जो एसआईआर फार्म भरवाने की समय सीमा तय कि है वह कम है जल्दबाजी में उठाए गए इस कदम को दूर कर ज्यादा समय देने की पुरजोर मांग की है।




