Slide 1
Slide 1
लखनऊ

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के जन्मदिन पर पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्गेश उपाध्याय  ने की यथार्थ गीता की भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अनोखी और प्रेरणादायक भेंट दी गई। वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्गेश उपाध्याय ने राज्यपाल को यथार्थ गीता भेंट की। जिसे उन्होंने बड़े ही आदर और सम्मान के साथ स्वीकार किया। इस अवसर पर, उपाध्याय ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने यथार्थ गीता का अध्ययन किया है। इससे काफ़ी प्रेरित हैं। पद्मकुंज फाउंडेशन राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों से फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे गीता वितरण संकल्प महाभियान यात्रा की दिशा को गति प्रदान करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्गेश उपाध्याय द्वारा राज्यपाल को यथार्थ गीता भेंट की गई। गीता वितरण संकल्प महाभियान यात्रा निरन्तर जारी रहेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपाध्याय जी को बताया कि यथार्थ गीता का अध्ययन करने से उन्हें जीवन के कई पहलुओं को समझने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि गीता के संदेश को अपनाकर हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं और समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button