
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव में गिरिराज गोवर्धन बाबा एवं वीर कुंवर बाबा तथा राधा कृष्ण मंदिर के परिसर में भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा का आयोजन यादव परिवार धरहरा के द्वारा की गई ।इस कथा में श्री श्री 108 श्री अरविंद स्वामी जी महाराज वाराणसी के मुखारविंद से भागवत की महिमा और कथा सुनाई गई।कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह कथा 17 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक शाम 7:00 से होगी। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन विशेष पूजा अर्चना एवं पूर्णाहुति कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। भागवत कथा मंच का उद्घाटन मुखिया किरण देवी एवं सरपंच रूबी देवी के द्वारा किया गया। मौके पर कमेटी का अध्यक्ष लाल बहादुर यादव उपेंद्र यादव हरिहर यादव सुबोध यादव बिजेंदर यादव पहलवान जी राम पुकार यादव साधु यादव सिकंदर कुमार शंभू यादव जमुना यादव दिना यादव भुलेटन यादव शाहिद अन्य यादव परिवार के सदस्य मौजूद रहे।




