Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ :ब्लॉक मुख्यालय पर योग का अभ्यास

रवीन्द्र कुमार जायसवाल/ प्रतापगढ़।विकास खण्ड के ब्लॉक मुख्यालय पर योग का अभ्यास कराया गया। जिसमें लगभग करीब चार दर्जन कर्मचारियों में भाग लिया ।बाबा बेलखरनाथ धाम के मुख्यालय पर रविवार को सुबह 9:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के शुभारंभ के मौके पर योग का अभ्यास कराया गया । इस दौरान लोगों ने आगामी 21 जून को योग दिवस को सफल बनाने की बात कही तथा कहा कि योग से लोगों में ऊर्जा की शक्ति का संचार होता है जो सभी रोगों को क्षीण करने में सहायक होता है।इस दौरान एबीडीओ पंचायत राजू भारती, ग्राम विकास अधिकारी सुनील प्रभाकर के अलावा संजय शुक्ला, धर्मराज पटेल, असलम अंसारी, सुरेश कुमार, शिव कुमार उदल, शीतला प्रसाद सहित अनेक लोगों ने भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button