Slide 1
Slide 1
चंदौलीब्रेकिंग न्यूज़

डीडीयू मंडल के डीआरएम होंगे उदय सिंह मीणा, राजेश कुमार गुप्ता को रेलवे बोर्ड ने किया साइड लाइन

चन्दौली । लोको पायलट पेपर लीक मामले में सीबीआई रेड के बाद डीआरएम बिल्डिंग में अधिकारियों के जेहन में सीबीआई का खौफ पूरी तरह गया नही है । अभी भी अधिकारियों व कर्मचारियों के अंदर प्रश्न तैरता रहता है कि सीबीआई के निशाने पर अगला कौन होगा । इसी बीच रेलवे बोर्ड ने डीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश कुमार गुप्ता को साइड लाइन कर दिया गया है और उनकी जगह उदय सिंह मीणा को डीडीयू मंडल का नया डीआरएम बनाया गया है ।
गौरतलब हो कि सीबीआई की जांच के दौरान पेपर लीक मामले में कई अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई थी, जिससे रेलवे बोर्ड ने इस पर सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई के बाद मंडल रेल कार्यालय के अन्य अधिकारियों के ऊपर भी रेलवे बोर्ड की कार्यवाही की तलवार लटकती दिख रही है।

रेलवे बोर्ड का यह कदम रेलवे विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आगामी दिनों में और भी कार्यवाहियों के संभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button