
महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर
वाराणसी। नि:शुल्क व्यूटिशियन कोर्स का शुभारंभ विघ्नहर्ता गणोश भगवान को माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके जाह्नवी व्यूटी पार्लर कैटोमेंट मे किया गया। महिला भूमिहार समाज की सम्मानित सदस्यों ने राजकिरन राय को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।जाह्नवी व्यूटी पार्लर की डायरेक्टर राजकिरन राय ने कह कि इस व्यूटी पार्लर मे महिला भूमिहार समाज की जरूरतमंद महिलाओ को नि:शुल्क व्यूटिशियन कोर्स कराया जायेगा।जिसने सौंदर्य कला, मेकअप,हेयर स्टाइलिंग तथा स्किन केयर, से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
कोर्स पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जायेगे। महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डां राजलक्ष्मी राय ने बताया कि आत्मनिर्भर व्यूटीशियन के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही भविष्ष में भी इस तरह के निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे।
इस कार्यक्रम मे पूनम सिंह, डा मंजूला चौधरी , किरन सिंह,डा विजेयता राय,प्रतिमा राय, सुमन राय, बंदना राय , किरन राय, प्राची राय, प्रिया राय, आशा राय, सीमा राय ,वीना, सरोज राय कुसुम राय, नीलिमा राय रश्मि सिंह पुष्पा,अनिता सिंह, सोनी राय, अंकिता सिंह, बबीत, प्रतिमा, सरिता,पूनम,संजू उमा राय,चंद्र कला निशा राय ,विनिता रीय आदि मौजूद रही।




