Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

देवरिया:हत्या के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, सलेमपुर-मैरवा रोड किया जाम

असगर अली/देवरिया। जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के कोठीलवा गांव में बीस वर्षीय मन्नू यादव पुत्र उमेश यादव की हत्या के विरोध में बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर अकटही बाजार के दरियाव मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उच्च अधिकारी नहीं आएंगे, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। आप को बताते चले मन्नू यादव सोमवार शाम अपने दोस्त अश्वनी गुप्ता के साथ घर से गया था। मंगलवार सुबह उनका शव भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू गांव के समीप पोखरे के किनारे मिला था। शव पर चाकू से गोदने के कई निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मन्नू के पिता उमेश यादव विदेश में नौकरी करते है घटना की सूचना पर फ्लाइट से सीधे घर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या एक साजिश के तहत की गई है।पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। भाटपार रानी और बनकटा थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम भाटपार रानी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील कर रहे थे । ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से ही बात करेंगे। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम लगी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस घटना के दोषियों,संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button