Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर:दहेज हत्या में पति सहित सास ससुर गिरफ्तार

डॉ एके राय
गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने  दहेज हत्या, डीपी अधिनियम व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित एक अभियुक्ता सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार 08 जनवरी को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मय हमराह ने क्षेत्र के ग्राम खड़वल से दहेज हत्या के दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित मृतका के पति तथा सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में. सचिन राजभर पुत्र रामअवध राजभर, रामअवध राजभर पुत्र स्व. महावीर राजभर तथा दुनिया उर्फ टोनी पत्नी रामअवध राजभर  समस्त निवासीगण ग्राम खड़वल थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button