Slide 1
Slide 1
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

आगरा:अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

झगड़े के मामले में दबंगई करने जा रहे थे

आकाश वर्मा
आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र में शनिवार रात जमीन विवाद के चलते दबंगई करने पहुंचे युवकों की पुलिस चेकिंग में पोल खुल गई। एक गुप्त सूचना के आधार पर निबोहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार पांच में से तीन युवक अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवकों में से एक ने जमीन विवाद के चलते अन्य युवकों को किसी को धमकाने के इरादे से बुलाया था। एसीपी शमशाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार में पांच युवक सवार थे। तलाशी लेने पर तीन युवकों दशरथ (निवासी शमशाबाद), प्रमोद (राजाखेड़ा, राजस्थान) और विनोद (निबोहरा) के पास से तीन अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। हथियारों में 115 बोर और 12 बोर के हैं। कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। फरार युवकों की तलाश जारी है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि पकड़े गए युवकों में से एक दशरथ का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उसी ने अपने साथियों को दूसरे पक्ष को धमकाने के लिए बुलाया था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इनकी योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस का कहना है कि यदि चेकिंग के दौरान कार को न रोका जाता, तो आरोपी हथियारों के दम पर क्षेत्र में गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते थे। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरार युवकों की सीसीटीवी व मोबाइल लोकेशन से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button