
आरोपी ने थाना परिसर में की गाली-गलौज, दी जान से मारने की धमकी, पत्रकार संगठनों में आक्रोश, वीडियो वायरल
Report by- Tara tripathi
Mirzapur Newsचुनार नगर के उस्मानपुर मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक सरहंग व्यक्ति ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार ओझा के परिजनों से गाली-गलौज एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उस्मानपुर निवासी करन चौरसिया बुधवार को प्रातः वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार ओझा के आवास के पास पहुंचा एवं घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा।यह सुनकर उनके छोटे भाई संजीव कुमार ओझा घर से बाहर आए। तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। हाथापाई करते जान से मारने की धमकी देने लगा।इसी दौरान सराय टेकौर निवासी प्रदीप कनौजिया भी धुला हुआ कपड़ा लेकर उनके आवास पर पहुंच गया। समझाने बुझाने का प्रयास करने लगा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट करते जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। पीड़ितों ने डायल 112 पर फोन कर मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली चुनार बुलाया।आरोपी थाने पर लगातार गाली-गलौज पुलिस की मौजूदगी में करता रहा।बम से उड़ा देने की धमकी थाने के भीतर हलका दरोगा राजेश राय सहित वहां मौजूद पत्रकारों नगरपालिका परिषद चुनार के चेयरमैन की मौजूदगी में देता रहा। जिसके डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध हैं।कानून व्यवस्था की बदहाली का प्रमाण एक अराजक तत्व पुलिस थाने के भीतर किसी संभ्रांत नागरिक और वरिष्ठ पत्रकार को गोली मारने बम से उड़ाने की धमकी देने का दुस्साहस करता है।गुंडागर्दी का नंगा नाच कोतवाली में करता रहे।संजीव कुमार ओझा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रदीप कनौजिया की तहरीर को पुलिस ने दरकिनार कर दिया। आरोपी के गाली-गलौज दिए जाने का सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है।घटना की जानकारी होने पर पत्रकार संगठनों ने रोष जताया है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार ओझा पूर्वांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं। (हिंदुस्तान संदेश वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता )




