Slide 1
Slide 1
एजुकेशनजौनपुरराजनीति

जौनपुर: गुटों में विभाजित शिक्षक महासभा संगठन हुआ एक

राजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, ऋतिका दुबे ने की सार्थक पहल,अखिलेश सिंह एवं उमाकांत मिश्र ने किया स्वागत

By- तारा त्रिपाठी

जौनपुर।माध्यमिक शिक्षक महासभा की बैठक जौनपुर में जनक कुमारी इंटर कॉलेज में श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दो अलग अलग हुए संगठन को आपस में एक होने की सर्व सहमति बनी। जिसमें सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 22/10/25 को वाराणसी में दोनों संगठन के पदाधिकारी गणों की संयुक्त बैठक आयोजित कर दायित्व सौंपा जाएगा। शिक्षक एवं स्नातक मतदाता बनाने हेतु जनपद वार प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री आर पी सिंह ने सबको आश्वस्त किया कि शिक्षक हित में मै संगठन के प्रति संकल्पित हूं। इस मौके पर वाराणसी निर्वाचन खंड के प्रभारी ऋतिका दुबे, उमाकांत मिश्र, अखिलेश सिंह,जिलाध्यक्ष एवं जनपदीय पदाधिकारी गणों में प्रमोद मिश्र, के के दुबे, सुभाष गुप्ता, संदीप सिंह, श्यामधर मिश्र, शशिशेखर मिश्र, सुनील शुक्ल, असीम चौबे, अरुण पाण्डेय, सुरेश मिश्र, कृपा शंकर दुबे, वीरेंद्र पटेल, ओम प्रकाश मिश्र, बीरेंद्र प्रताप सिंह, विपनेश श्रीवास्तव,जिलजीत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button