देवरिया:आंधी और वर्षा ने विद्युत व्यवस्था की खोली पोल

असगर अली/देवरिया।भाटपार रानी सांसद रमाशंकर राजभर ने सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने भाटपार रानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि भारी वर्षा और आंधी ने प्रदेश सरकार की विद्युत दुर्व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि 72 घंटे बाद भी अभी तक गांवों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। लोग परेशान हैं। कई दिनों से लाखों लोग अंधेरे में रहने के लिए विवश है। इसका मुख्य कारण विद्युत विभाग में संसाधन और कर्मचारियों की कमी के साथ ही विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी है।समय रहते पोल व तारो की देखभाल करते रहते तो ऐसी स्थिति नहीं होती। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए सांसद से कहा कि इसी बार ही ऐसा नहीं हो रहा है जब भी कोई फाल्ट होता है तो ऐसा ही दुर्दशा झेलना पड़ता है इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की जाती है तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहता है लोगों ने बताया कि ग्रामीण स्वयं अपने-अपने गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।




