Slide 1
Slide 1
वाराणसीस्वास्थ्य

बी.एच.यू नेत्र बैंक को पुनः दान में मिली दो कॉर्निया : होगा निःशुल्क प्रत्यारोपण

दो दृष्टिहीन को मिलेगी रोशनी

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
हिंदुस्तान संदेश
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान स्थित ” बी.एच. यू . आइ बैंक”  को  कल 2 नवंबर को एक्‌ बार पुनः दो आँखें दान में मिली I  जिनसे दो  दृष्टि हीन व्यक्तियों को रोशनी प्रदान की जाएगी । बी. एच. यू. के टी.बी.अवम चेस्ट वार्ड में भारती ,ग्राम भरथरा, लोहता, वाराणसी का फेफड़े के रोग का इलाज चल रहा था I इलाज के दौरान रात 9.40 बजे मृत्यु हो गई थी। मरणोपरान्त उनके पुत्र श्री प्रभात श्रीवास्तव ने उनका नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर किया और तुरन्त विभागाध्यक्ष एवं बी०एच०यू० आई बैंक  के चेयरमैन प्रोफेसर आर० पी० मौर्य से सम्पर्क किया। प्रोफेसर मौर्य के निर्देश पर बी.एच. यू आई बैंक की टीम ( डॉ. यशवंत रेड्डी अवम डॉ. विशाल सरकार )  ने बिना समय गंवाए  नेत्रदान करवा दिया। नेत्र सर्जन डॉ. यशवंत रेड्डी ने उनके  पुत्र  को ” नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र” भी दिया I दान में मिली कॉर्निया से दो अंधे व्यक्तियों को आँखें प्रदान किया जाएगा I चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन संखवार तथा सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक  ने  विभागाध्यक्ष एवं बी०एच०यू० आई बैंक के चेयरमैन प्रोफ़ेसर आर. पी. मौर्या तथा उनकी टीम को बधाई दिया तथा नेत्रदाता परिवार को नेत्रदान जैसे नेक व पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button